IPL auction 2022: रहाणे को KKR का सहारा तो पुजारा को लगा झटका, इतने करोड़ में बिके लियाम लिविंगस्टोन – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

नई दिल्ली, भारतीय टेस्ट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को इस सीजन में केकेआर ने सहारा दिया और उनके बेस प्राइस एक करोड़ में खरीद लिया। इससे पहले रहाणे दिल्ली टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। रहाणे को इस सीजन में एक तरफ जहां केकेआर ने खरीद लिया तो वहीं टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दूसरे दिन पहले राउंड में अनसोल्ड रह गए। पुजारा को पिछली बार सीएसके ने 50 लाख में खरीदा था। 

नीलामी के दूसरे दिन पहले राउंड में कुछ बड़े नामों को किसी ने नहीं खरीदा जिसमें इयोन मोर्गन, आरोन फिंच, सौरव तिवारी, मार्नस लाबूशाने जैसे दिग्गज शामिल रहे। वहीं एडन मार्करम को 2.60 करोड़ में एसआरएच ने खरीद लिया। डेविड मलान जिनका बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये था वो भी अनसोल्ड रहे। बल्लेबाज मनदीप सिंह को 50 लाख की बेस प्राइस के बदले 1.10 करोड़ में दिल्ली की टीम ने खरीदा। जयंत यादव को 1.70 करोड़ में गुजरात की टीम ने खरीद लिया। 

आलराउंडर विजय शंकर जिनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था उन्हें गुजरात ने 1.40 करोड़ में खरीदा। वहीं दो करोड़ क्रिस जोर्डन अनसोल्ड रहे। ओडियन स्मिथ को 6 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा और उनका बेस प्राइस एक करोड़ था। 50 लाख की बेस प्राइस वाले मार्को जानसेन को हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदा। पंजाब किंग्स ने लियाम लिविंगस्टो पर जमकर पैसे खर्च किए और एक करोड़ की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को 11.50 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा। जयंत यादव को 1.70 करोड़ रुपये में गुजरात ने खरीदा तो वहीं शिवम दूबे को 4 करोड़ में सीएसके ने खरीदा। शिवम दूबे का बेस प्राइस 4 करोड़ रुपये था। के गौतम जिनका बेस प्राइस 50 लाख था उन्हें 90 लाख में गुजरात ने खरीदा। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा अनसोल्ड रहे जबकि उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here