Ajmer : उर्स के दौरान दरगाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख के मोबाइल के साथ 11 चोर गिरफ्तार

0
22

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 13 Feb 2022 03:29 PM IST

सार

अजमेर दरगाह पुलिस ने दरगाह क्षेत्र में चोरी करने वाले दो बड़े गैंग को पकड़ा है। जिनसे पुलिस ने 40 लाख रुपए के मोबाइल फोन और 3 तौला सोना बरामद किया है।

अजमेर दरगाह पुलिस ने 11 चोरों को पकड़ा

अजमेर दरगाह पुलिस ने 11 चोरों को पकड़ा
– फोटो : Amar Ujala

ख़बर सुनें

विस्तार

अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज के 810वें उर्स में भारी संख्या में जायरीन आते हैं। ऐसे में चोर करने वाले गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। दरगाह पुलिस ने मोबाइल और सामान चोरी करने वाले दो बड़े गिरोहों को पकड़ा है। जिनसे पुलिस ने 40 लाख रुपए के मोबाइल फोन और 3 तौला सोना बरामद किया है। 

 

पुलिस ने जायरीनों के कीमती सामान और मोबाइल इत्यादि चोरी करने वाले दो बड़े गिरोहों डुमज्जु हावड़ा और उस्मानपुर दिल्ली गैंग के 7 सदस्यों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 6 आईफोन समेत 133 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन और 3 तोले की सोने की चेन बरामद की गई है। जिनकी कीमत करीब 40 रुपए लाख है।

अजमेर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि ख्वाजा साहब के उर्स के दौरान विभिन्न जगहों से आ रहे जायरिनों और उनके सामान की सुरक्षा के लिए सादा वस्त्र में पुलिसकर्मियों को दरगाह और आसपास के क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है। साथ ही अभय कमांड सेंटर एवं सीसीटीवी के द्वारा भी बदमाशों और जेब तराशों पर नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस, सीओ दरगाह राम अवतार, थानाधिकारी दरगाह दलबीर सिंह और पुलिस निरीक्षक भीलवाड़ा अनिल देव कल्ला की टीम द्वारा संयुक्त रुप से संदिग्धों का चयन कर यह कार्रवाई की गई है। दरगाह थाने में दर्ज इन 5 मुकदमों के जांच के दौरान 11 जनों को गिरफ्तार कर 40 लाख के मोबाइल जब्त किए गए हैं।

इन शिकायतों पर कार्रवाई

9 फरवरी को जबलपुर गुजरात निवासी सैफुद्दीन ने मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके जांच के दौरान डुमज्जु गैंग के तीन सदस्यों मोहम्मद फिरोज पुत्र मोहम्मद अकबर (42), शेख राजू पुत्र इसान (45) और मोहम्मद असगर पुत्र मोहम्मद अब्दुल (45) निवासी पुलिस थाना डुमज्जु, हावड़ा पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 30 लाख रूपए कीमत के चार आईफोन समेत 112 मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद किए गए हैं।

10 फरवरी को खादिम मोहल्ला अजमेर निवासी फुकरान ने मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दी। जिसके अनुसंधान में उस्मानपुर गैंग के चार सदस्यों अकील अली उर्फ बिट्टू पुत्र राहत अली (26), शाहबाद उर्फ शब्बू पुत्र अब्दुल खालिद (19) व मोहम्मद अमन पुत्र मुस्ताक अहमद (19) निवासी थाना उस्मानपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार कर एक आईफोन समेत 17 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त मोबाइल फोन की कीमत करीब 5 लाख रुपये है।

2 फरवरी को गुजरात निवासी गुलाम हैदर ने आईफोन चोरी की रिपोर्ट दी। जिसके अनुसंधान में अली पुत्र अयूब अंसारी (22) निवासी थाना दरगाह और मोहम्मद फैजल पुत्र मोहम्मद खलील (21) थाना आजमनगर जिला सालमारी बिहार हाल थाना दरगाह को गिरफ्तार कर एक आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद किए। जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है।

वहीं 7 फरवरी को मलाड मुंबई निवासी नासिर कुरेशी ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दी। जिसके अनुसंधान में हारून अली पुत्र शौकत अली (26) निवासी थाना पावरवाडी नासिक महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर 18 हजार कीमत का मोबाइल बरामद किया।

3 फरवरी को ठाणे मुंबई निवासी श्रीमती राजदा ने 3 तोले सोने की चेन चोरी होने की रिपोर्ट दी। जिसके अनुसंधान में सुनीता बावरिया पत्नी राजू (30) निवासी उत्तम नगर दिल्ली हाल थाना कोतवाली भरतपुर को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख रुपए मूल्य की 3 तोला सोने की चेन बरामद की गई।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here