IPL ऑक्शन 2022: श्रेयस अय्यर को इतने करोड़ में केकेआर ने खरीदा – 24×7 Khabre Fatafat

0
39

नई दिल्ली, भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज व आइपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रह चुके श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिला। ऐसा लग रहा था जैसे हर टीम उन्हें अपने साथ जोड़ने को बेताब था। श्रेयस ना सिर्फ एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं बल्कि एक अच्छे कप्तान भी हैं और ये बात वो आइपीएल में साबित भी कर चुके हैं।

इस बार की मेगा नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने हर प्रतिद्वंदी को पीछे छोड़ते हुए श्रेयस अय्यर को 12 करोड़ 25 लाख में खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया। श्रेयस के आने से ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वो शायद केकेआर की कप्तानी भी करेंगे। श्रेयस अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थे और वो 10 मार्की खिलाड़ियों में शामिल किए गए थे। 

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मो. शमी का बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपये थे और वो भी मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किए गए थे। शमी पर बोली तो खूब लगी, लेकिन इसमें वो तेजी नजर नहीं आई, लेकिन फिर भी उन्हें अच्छा दाम मिल गया। आइपीएल की नई टीम गुजरात ने उन्हें 6 करोड़ 25 लाख में खरीदने में सफलता हासिल की। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here