पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50 हजार से अधिक नए मामले दर्ज, इतने संक्रमितों की गई जान – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले अब घट रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50 हजार 407 नए केस सामने आए हैं और 804 लोगों की मौत हो गई. कल 58 हजार 77 मामले दर्ज किए गए थे. देश में पॉजिटिविटी रेट अब 3.48 हो गया है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 6 लाख 10 हजार 443 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 6 लाख 10 हजार 443 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 7 हजार 981 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 1,36,962 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 4 करोड़ 14 लाख 68 हजार 120 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक करीब 172करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 172 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 46 लाख 82 हजार 662 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 172 करोड़ 29 लाख 47 हजार 688 डोज़ दी जा चुकी हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here