न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 12 Feb 2022 05:09 PM IST
सार
हिजाब विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर एक कॉन्स्टेबल ने आपत्तिजनक पोस्ट की इसे ट्रैफिक पुलिस के सहायक उप निरीक्षक ने कई लोगों को शेयर कर दिया। शिकायत के बाद दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
राजस्थान के जयपुर में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को हिजाब विवाद को लेकर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। जवाहर सर्किल थाने में तैनात कॉन्स्टेबल रमेश ने हिजाब विवाद से जुड़ी एक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की। इसे ट्रैफिक पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सतवीर सिंह ने कई लोगों को भेज दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस उपायुक्त अनिल पेरिस देशमुख ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
पुलिस उपायुक्त देशमुख ने बताया कि कॉन्स्टेबल की पोस्ट को एएसआई सतवीर सिंह ने कई लोगों को भेजा था। माणक चौक थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के पास यह पोस्ट पहुंची तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। जांच के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है। देशमुख ने कहा कि पुलिस अधिकारी होने के नाते उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।