नागिन 6 में करण ने तेजस्वी को स्क्रीन पर किसी भी तरह का बोल्ड सीन करने के लिए मना करने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

नागिन 6 में जल्द ही नजर आने वाली तेजस्वी प्रकाश इनदिनों अपनी लवस्टोरी को लेकर खबरों में छाईं हुईं हैं। हाल ही में बिग बॉस 15 जीत कर आईं एक्ट्रेस लगभग हर रोज अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट होतीं हैं। लोग इनके रिश्ते को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, वो जानना चाहते हैं ये कि जोड़ा शादी कब करने जा रहा है। इसी बीच खबर आईं कि तेजस्वी को करण ने ऑनस्क्रीन किसिंग सीन करने के लिए मना किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करण ने तेजस्वी को स्क्रीन पर किसी भी तरफ का बोल्ड सीन करने के लिए मना किया है। अब तेजस्वी ने इसपर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, ‘अपने करियर में मैंने कभी भी ऐसे कोई सीन स्क्रीन पर नहीं दिए। मैं ऐसे सीन के लिए तभी राजी होंगी जब सच में स्क्रिप्ट में इसकी डिमांड होगी। मुझे पता है करण बहुत प्रोफेशनल हैं, और ऐसी कोई नौबत आती है तो वो कभी मुझे नहीं रोकेंगे। करण, मुझसे संबंधित काम के फैसलों में कभी हस्तक्षेप नहीं करेंगे।”

वास्तव में, वह मुझे किसिंग सीन नहीं कहकर चिढ़ा रहे थे क्योंकि मैं वही थी जो पहले उन्हें स्क्रीन पर इस तरह के दृश्यों को करने के लिए चिढ़ाती थी। इसलिए, ईमानदारी से, हमारे दोनों बयान सिर्फ हल्के-फुल्के थे। हम दोनों में से कोई भी एक दूसरे के काम के बीच नहीं आएगा। क्योंकि चाहे जो हो हम दोनों ही काफी प्रोफेशनल हैं।

 इससे पहले, बॉलीवुड लाइफ़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेजस्वी ने पोर्टल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा था। कि जब उनसे पूछा गया था कि अगर करण को अंतरंग दृश्य करने के लिए कहा गया, तो क्या वह असुरक्षित महसूस करेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया नहीं इतनी पोजेसिव नहीं हूं।’बता दें कि बिग बॉस के दौरान तेजस्वी पर पोजेसिव होने का टैग लगा था। पर एक्ट्रेस हमेशा यहीं कहती हैं कि ये गलत है मैं बिल्कुल भी ऐसी नहीं हूं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here