ओमिक्रॉन से कोरोना का नहीं होगा खत्म, WHO ने दी ये नई चेतावनी – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

जिनेवाः दुनिया भर में कोरोना के मामलों में की देखी जा रही है. नया वेरिएंट ओमिक्रॉन का भी अधिक असर नहीं पड़ा है. ऐसे में भारत सहित दुनिया के अन्य देश कोरोना को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील दे रहे हैं. वहीं, इसी बच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट अंतिम स्वरूप नहीं होगा. इसके अन्य नए वेरिएंट के सामने आने की अधिक आशंका है.

ओमिक्रॉन वेरिएंट है वाइल्ड कार्ड

WHO आधिकारिक सोशल मीडिया मंच पर आयोजित सवाल-जवाब के एक सत्र के दौरान संगठन के कोविड-19 तकनीकी दल की मारिया वान केरखोव ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ओमिक्रॉन के चार अलग-अलग रूपों पर नजर बनाए हुए है. मारिया ने कहा कि हम इस वायरस के बारे में अब काफी कुछ जानते हैं. लेकिन सब कुछ नहीं जानते. मैं बिल्कुल साफ तौर पर कहूं तो वायरस के ये वेरिएंट ‘वाइल्ड कार्ड’ हैं.

वायरस बदलता है नया स्वरूप

उन्होंने कहा कि ऐसे में हम इस वायरस पर लगातार बारीकी से नजर बनाए हुए हैं, जिस तरह इसमें बदलाव होते हैं और जिस तरह ये रूप बदलता है. हालांकि, इस वायरस में बदलाव की अत्याधिक आशंका है.

वैक्सीनेशन का बढ़ाना होगा दायरा

उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन सबसे ताजा चिंताजनक स्वरूप है. ये अंतिम चिंताजनक स्वरूप भी नहीं होगा. ऐसे में हमें एक बार फिर से ना केवल वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाना होगा, बल्कि संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के उपायों का पालन भी सुनिश्चित करना होगा.

भारत में आए 71 हजार से ज्यादा नए केस

वहीं, भारत में सामने आ रहे कोरोना के मामलों की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक 71 हजार 365 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 1,217 लोगों को संक्रमण की वजह से जान गंवानी पड़ी है. देश में पॉजिटिविटी रेट अब 4.54 फीसदी है. वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8 लाख 92 हजार 828 रह गई है.  वहीं, इस महामारी से अब तक 5 लाख 5 हजार 279 लोगों की मौत हो चुकी  है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here