देश में कोरोना के मामलों में 6% की गिरावट, पिछले 24 घंटों में इतने नए केस दर्ज – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले अब घट रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक 67 हजार 84 नए केस सामने आए हैं और 1241 लोगों की मौत हो गई. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4 फीसदी है. कल की तुलना में आज 6 फीसदी कम मामले दर्ज किए गए हैं.  जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 7 लाख 90 हजार 789 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 7 लाख 90 हजार 789 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 6 हजार 520 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 11 लाख 80 हजार 751 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 11 हजार 321 सैंपल टेस्ट किए गए.

केरल में 23,253 नए केस दर्ज

बता दें कि दक्षिण राज्य केरल में अभी भी कोरोना का कहर जारी है. यहां कोरोना के 23,253 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,46,631 हो गई. इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 29,471 मामले सामने आए थे. सोमवार को कोविड से 854 लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई जिससे महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 60,793 हो गयी.

राज्य सरकार का कहना है कि 29 मौत पिछले 24 घंटे में हुईं और 198 मौत पिछले कुछ दिन में हुई थीं, जिन्हें दस्तावेज प्राप्त होने में हुई देर के कारण दर्ज नहीं किया गया था. इसके अलावा 627 मौतों को केंद्र के नए दिशा-निर्देशों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर प्राप्त अपील के बाद कोविड से हुई मौत के रूप में दर्ज किया गया.

अबतक करीब 171 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 171 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 46 लाख 44 हजार 382 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 171 करोड़ 28 लाख 19 हजार 947 डोज़ दी जा चुकी हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here