राजस्थान विधानसभा सत्र: भाजपा का नारा- रीट का पेपर कहां मिलेगा नाथी तेरे बाडे़ में, स्पीकर हुए नाराज

0
22

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Feb 2022 04:17 PM IST

सार

राजस्थान विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी रीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। विस अध्यक्ष जोशी के रोकने के बाद भी विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, इस पर उन्होंने कहा कि आप युवाओं के साथ अन्याय कर रहे हैं। 

ख़बर सुनें

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह एक बार फिर हंगामे के साथ शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया भाजपा ने रीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध शुरू कर दिया। सबसे पहले भाजपा विधायक मदन दिलावर खड़े हुए और उन्होंने रीट का पेपर कहां मिलेगा नाथी तेरे बाडे़ में जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद भाजपा के सभी विधायक एक साथ नारा लगाने लगे। 

दरअसल, रीट पेपर लीक मामले पर चर्चा करने के लिए विधानसभा में शून्य काल का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इस पर चर्चा होती उससे पहले ही भाजपा ने विरोध शुरू कर दिया। इससे नाराज विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने भाजपा विधायकों से कहा कि आप युवाओं के साथ अन्याय कर रहे हैं।  

भाजपा सरकार में भी लीक हुए थे पेपर
भाजपा विधायकों के विरोध पर मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरा पांच बार पेपर आउट हुआ था। उन्होंने कहा कि रीट का पेपर ही दो बार लीक हुआ था। तब की सरकार ने सिर्फ थाना स्तर पर जांच कराकर मामला शांत करा दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार एक कानून लाने जा रही है जिससे कभी भी पेपर लीक न हो।
 
प्रश्नकाल 20 मिनट पहले खत्म
विधानसभा में भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच प्रश्नकाल 20 मिनट पहले ही रद्द कर दिया गया। इस दौरान विरोध के कारण सिर्फ सत्ता पक्ष के विधायक ही अपने सवाल पूछ पाए। भाजपा विधायक पूरे टाइम सरकार के खिलाफ नारेबाजी ही करते रहे। 

23 फरवरी को बजट होगा पेश 
सरकार 23 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश करेगी। इस बार कृषि का बजट अलग से पेश किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा कि इस तरह का बजट पेश किया जा रहा हो। माना रहा है कि सरकार किसानों को कुछ बड़ी सौगात दे सकती है। इसके लिए सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। उधर, भाजपा के विधायकों के विरोध को देखते हुए उन्हें शांत करने का प्रयास भी किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा नेताओं से बात कर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here