यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का उन्नति विधान घोषणा पत्र किया जारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण के चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर ‘उन्नति विधान’ नामक यह घोषणा पत्र जारी किया। इससे पहले पार्टी युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान घोषणा पत्र’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान घोषणा पत्र’ जारी कर चुकी है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (एसपी) अपना घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं।

उन्नति विधान जन घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अब तक जारी घोषणा पत्रों में आम लोगों के सुझाओं को शामिल किया है। अन्य पार्टियों की तरह दूसरे दलों की घोषणाओं को इसमें नहीं शामिल किया गया है। आज की सबसे बड़ी समस्या रोजगार और महंगाई की है। इसे लेकर कई घोषणाएं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि यूपी में सरकार बनी तो दस दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि किसानों से 25 सौ रुपये में गेहूं व धान और चार सौ रुपये गन्ना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी की बिजली बिल हाफ किया जाएगा। कोरोना काल जिसका भी बिजली बिल बकाया है उसे साफ किया जाएगा। जिन्हें कोरोना महामारी की सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी उन परिवारों को 25 हजार रुपये सहायता दी जाएगा। 20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन नौकरियों महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यदि कोई बीमारी होती है तो सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा। 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि पीड़ितों को प्रति एकड़ तीन हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। किसानों के लिए गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी। इसमें किसानों से दो रुपये किलो गोबर खरीदा जाएगा। ऐसा छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहा है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here