कर्नाटक के ‘हिजाब विवाद’ पर प्रियंका गांधी ने दिया यह बड़ा बयान – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक के कुछ शिक्षण संस्थानों में हिजाब को लेकर खड़े हुए विवाद को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, यह फैसला करना महिलाओं का अधिकार है कि उन्हें क्या पहनना है तथा पहनावे को लेकर उत्पीड़न बंद किया जाना चाहिए. उन्होंने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ हैशटैग से ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब हो, यह फैसला करने का अधिकार महिलाओं का है कि उन्हें क्या पहनना है.’

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि, ‘इस अधिकार की गारंटी भारतीय संविधान ने दी है. महिलाओं का उत्पीड़न बंद करो.’ कर्नाटक के कुछ शिक्षण संस्थानों में हाल के दिनों में ‘हिजाब’ के पक्ष और विपक्ष में आंदोलन हुए हैं. इस विवाद के बीच राज्य सरकार ने प्रदेश में अगले तीन दिन तक स्कूल और कॉलेज में अवकाश का ऐलान कर दिया है. वहीं, कर्नाटक में हिजाब पर जारी बवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि, हमारे देश में अल्पसंख्यक लोगों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक अधिकार बराबर हैं. इसलिए हिजाब पर किसी प्रकार का हंगामा सही नहीं है.

नकवी ने कहा कि, जो संस्थान हैं उनके अपने ड्रेस कोड होते हैं, उस पर सांप्रदायिक कील मत ठोकिए. वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया गया है, कुछ लोग हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं, मगर कर्नाटक हमेशा एकजुट होकर रहा है. इसके पीछे सियासी दल काम कर रहे हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here