प्रपोज डे पर अपने पार्टनर के लिए बनाए कप केक – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

इन दिनों वेलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में कल यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे है। इस दिन को मनाने के लिए कई कपल्स बेताब हैं। ऐसे में अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कप केक बनाने की रेसेपी जो आप अपने चाहने वाले के लिए बना सकते हैं। आइए बताते हैं।

कप केक बनाने के लिए सामग्री-
2 कप मैदा
1 अंडा
1 कटोरी दूध
1 कप चीनी बूरा
1 टेबलस्पून कोको पाउडर
1 टेबलस्पून चॉकलेट सिरप
1 टीस्पून वनिला एसेंस
1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
तेल जरूरत के अनुसार
कप केक मोल्ड्स

कप केक बनाने की विधि- सबसे पहले एक छोटी कटोरी में अंडे को अच्छे से फोड़ लें। इसके बाद एक दूसरे बर्तन में मैदे में अंडा और दूध मिलाकर इसे अच्छे से फेंटें ताकि कोई गांठ न पड़े। अब चीनी बूरा, कोको पाउडर और साथ ही चॉकलेट सिरप डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद वनिला एसेंस की कुछ बूंदे मिलाए और बैटर को यूं ही कुछ देर रहने दें। अब सबसे पहले माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर प्री-हीट कर ले। प्री हीट होने के बाद कप केक के बैटर को कप केक मोल्ड्स में भरें। मोल्ड्स में तेल लगाकर इन्हें चिकना जरूर कर लें। इसके बाद इन्हें 15 मिनट के बाद माइक्रोवेव में रख दें। अब तय समय के बाद कप केक निकालकर चाकू डालकर चेक कर लें। एक बार कप केक पक जाने के बाद इसे 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रखें। अब इसके बाद चाकू की सहायता से इन्हें मोल्ड्स से निकाल लें। लीजिये तैयार है चॉकलेट कप केक।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here