घर में करेले के साथ इन चीजों का बनाए फेस पैक – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

करेला खाने से कई लोग कतराते हैं हालाँकि यह ग्लोइंग स्किन देने वाला है। जी हाँ, अगर आप इसे खाने से कतराते हैं तो आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं क्योंकि इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। जी दरअसल कड़वा करेला आपकी स्किन के लिए भी बहुत लाभदायक हैं जो त्वचा से जुड़ी परेशानियों और दाग-धब्बों को दूर करते हुए इसकी चमक को बढ़ाने का काम करता हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ फेस पैक जो आप कड़वे करेले के साथ बना सकते हैं और यह आपकी रंगत को निखारेगा।

करेले और खीरे का फेस पैक- खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। इसी के साथ यह त्वचा को अन्दर से साफ करता है। आप सभी को बता दें कि करेले और खीरे का यह पैक आपकी त्वचा में प्राकृतिक निखार लाएगा और नियमित रूप से इसका इस्तेमाल आपके मुंहासों को भी हटाएगा। इसके लिए करेले और खीरे को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और इन दोनों को मिक्सी में पीस लें। अब इसमें ताज़ा एलोवेरा जेल मिलाएं और पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को अपने चहरे पर लगाएं और फिर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

करेले और संतरे के छिलके का फेसपैक- अगर आपकी स्किन ऑयली है और आपके चेहरे पर पिंपल्स होते हैं, तो यह स्क्रब आपके लिए बहुत अच्छा है। जी दरअसल संतरे के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट होते है और यह त्वचा को साफ करने और त्वचा से गंदगी या विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए भी जाना जाता है। आप नाक से व्हाइट या ब्लैकहेड्स हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल करें। इसको बनाने के लिए सबसे पहले करेला और सूखे संतरे के छिलके लेकर उन्हें ब्लेंडर में डालकर दरदरा पीस लें और इसमें थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी या बेसन भी मिला सकती हैं। उसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में स्क्रब को चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें और फिर ठंडे पानी से अपना चहरा धो लें।

करेले और हल्दी का फेस पैक- करेले में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी।माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो खून को साफ करते हैं। चेहरे पर जिद्दी पुराने दाग हों या फिर मुहांसे हों, तो इस फेस पैक को रोज लगाए। इसे बनाने के लिए मिक्सी के जार में 1 करेला, कुछ नीम के पत्ते और 1 चम्मच हल्दी डालकर ब्लेंड कर पेस्ट बना लें। अब  इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें और बेहतर परिणाम के लिए इसका उपयोग 2 से 3 दिन में एक बार करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here