उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने की आशंका, राज्य में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से ऊपर वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के अधिकांश स्थानों में बारिश और बर्फबारी होगी। 10 फरवरी को भी चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। साथ ही मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

तीन दिन बाद भी नहीं खुल पाईं 21 सड़कें
राज्य में पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी से बंद 21 सड़कों को तीन दिन बाद भी नहीं खोला जा सका है। लोनिवि के मुख्य अभियंता एचके उप्रेती ने बताया कि सड़कों पर भारी बर्फ के साथ ही पाला जमने के कारण बर्फ हटाने में दिक्कत आ रही है।

ये मुख्य सड़कें हैं बंद : मरचूला-बुआखाल, चमोली-कुंड, थलीसैंण-चौरीखाल, थलीसैंण से बूंगीधार, भवाली नैनीताल मार्ग बंद हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here