Rose Day पर पार्टनर के लिए बनाए यह स्पेशल केक – 24×7 Khabre Fatafat

0
33

आज रोज डे है और आज के दिन आप अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं तो रोज केक बना सकते हैं। इसे घर पर बनाना बड़ा आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

रोज केक बनाने के लिए सामग्री-
मैदा- 2 कप
शक्कर- 1 कप
मिल्क पाउडर- कप
गाढ़ी दही- 1/2 कप
खाने का सोडा- 1 टीस्पून
बेकिंग पाउडर- 3/4 टीस्पून
लाल गुलाब की पंखुड़ियां- गार्निश करने के लिए

रोज केक बनाने की विधि- सबसे पहले एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, खाने का सोडा एवं दूध पाउडर को डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद एक अलग बाउल में शक्कर डालकर धीमी आंच थोड़ा-थोड़ा करके इसमें दूध डालें। अब इसके बाद इनमें दही डालकर अच्छी तरह एक सार होने तक फेंट लें। अब जब पूरा मिश्रण मिक्स हो जाए इसे ओवन में पकने के लिए 180 डिग्री पर लगभग 40 मिनट तक बेक कर लें। इसके बाद निश्चित समय हो जाए तो इसमें चाकू डालकर चेक कर लें। इस दौरान अगर चाकू में बेटर लगा आया तो इसका मतलब केक अभी तैयार नहीं हुआ इसे 5-10 मिनट तक और ओवन में रहने दें। अब लीजिये आपका केक बनकर तैयार है। आप इसे अपने मुताबिक आइसिंग करें और ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियों से सजा लें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here