AIMIM के जिलाध्यक्ष जामी ने अपनी ही पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावा का बिगुल बज चुका है. चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी हैं. इस बीच बाराबंकी की सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी और AIMIM के जिलाध्यक्ष जामी ने अपनी ही पार्टी पर संगीन इल्जाम लगाए हैं. उन्होंने असदुद्दीन औवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन (AIMIM) पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया है.

जामी ने बताया है कि उन्हें AIMIM की ओर से टिकट देने की बात कही गई थी और कहा गया था कि आप पार्टी में शामिल हो जाएं, आपको जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा और टिकट भी दिया जाएगा. कुंवर जामी ने कहा कि उनसे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने टिकट देने के बदले में 20 लाख रुपये मांगे. उनके पास इसके सबूत भी मौजूद हैं.  

कुंवर जामी ने आगे कहा कि उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया. उनको पैसे देकर राजनीति नहीं करना है. उन्होंने कहा कि AIMIM के विजन को देखते हुए पार्टी की सदस्यता ली थी. मगर अब ऐसा लग रहा है कि AIMIM ने समाजवादी पार्टी के साथ कोई सौदा कर लिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी मुसलमानों के जज्बातों का सौदा कर रही है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here