चटनी की जगह बनाए टमाटर सालसा – 24×7 Khabre Fatafat

0
50

अगर आज आप कुछ खास बनाने के बारे में सोच रहे हैं और कुछ समझ नहीं आ रहा है तो आप टमाटर सालसा बना सकते हैं। यह बनाने में आसान है और खाने में टेस्टी। आइए जानते हैं कैसे बनाना है इसे।

टमाटर सालसा बनाने के लिए सामग्री –
2 मध्यम लाल पके हुए टमाटर, कटे हुए (लगभग 1/2 lb, 200 ग्राम)
1/4 कप कटा हुआ ताजा हरा धनिया
1/4 कप चौकोर टूकडों में कटा हुआ प्याज
1 हरी मिर्च, कटी हुई (या स्वाद अनुसार)
1 लहसुन की कली
1/4 टीस्पून पीसा हुआ जीरा (जीरा पाउडर)
चुटकीभर चीनी, वैकल्पिक
नमक, स्वाद अनुसार
1 टेबलस्पून ताजा नींबू का रस 

टमाटर सालसा बनाने की विधि- सबसे पहले टमाटर को आधा काटें और दंडी निकाल दें। वहीं अगर आपको गाढा सालसा पसंद हैं, कटे हुए टमाटर में से बीज और ज्युस निकाल दें और बाद में उन्हें बडे टूकडों में काट लें। इसके बाद निकाले हुए बीज और ज्युस का उपयोग सब्जी या स्मूधी या दूसरा कोई पेय बनाने के लिए करें। इसके बाद प्याज और हरा धनिया को काट लें। हरी मिर्च में से बीज और दंडी निकालें और उसे 4 टूकडों में काट लें। अब लहसुन की कली को बारीक काट लें। इसके बाद फूड प्रोसेसर के एक जार में या ब्लेंडर के चोपिंग बाउल में प्याज के चौकोर टूकडें, लहसुन और हरी मिर्च डालें। अब उसमें टमाटर के टूकडें और हरा धनिया डालें। इसके बाद उसमें पीसा हुआ जीरा, चुटकीभर चीनी और नमक डालें। उसके उपर नींबू का रस डालें। अब उन्हें मध्यम गठीला (थोड़ा ही पीसे) पीस लें। आप उन्हें अपनी पसंद अनुसार सालसा बनाने के लिए पीस सकते हैं – हल्का गठीला या मध्यम गठीला। लीजिये टमाटर साल्सा तैयार हैं। अब इसे एक कटोरे में निकालें और स्वाद बढाने के लिए परोसने से पहले कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here