भारत में लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक, पीएम ने जताया दुख – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

नई दिल्ली: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई में आज (रविवार को) निधन हो गया. लता मंगेशकर की याद में केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. इस दौरान देश का तिरंगा झंडा लता मंगेशकर की याद में आधा झुका रहेगा.

भारत में रहेगा 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक (National Mourning) की घोषणा की. 6 फरवरी और 7 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा. पूरे देश में इस दौरान देश का तिरंगा झंडा झुका रहेगा.

national mourningप्रधानमंत्री ने जताया दुख

पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है. उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी. लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है. उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की. ओम् शांति.’

92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस

बता दें कि लता मंगेशकर ने आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली. ब्रीच कैंडी अस्पताल के मुताबिक, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ. निधन के वक्त उनकी उम्र करीब 92 साल थी.

जान लें कि लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बीते 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एडमिट हुई थीं. कुछ दिनों के लिए लता मंगेशकर को वेंटिलेटर पर भी रखा गया था. तबीयत में सुधार के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था. लता मंगेशकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है.

लता मंगेशकर ने गाए 5 हजार से ज्यादा गाने

गौरतलब है कि भारत रत्न लता मंगेशकर ने कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने 5 हजार से ज्यादा गाने गाए. लता मंगेशकर के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here