जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल ने तीन घुसपैठिए ढेर, 36 किलो ड्रग्स भी बरामद – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को आज बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल सीमा सुरक्षा बल ने बताया, जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 3 घुसपैठिए मारे गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करों के पास से हेरोइन के 36 पैकेट बरामद हुए हैं.

बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक एस पी एस संधू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सीमा सुरक्षा बल को देर रात ढाई बजे तस्करों की गतिविधि का पता चला. इसके बाद की गई गोलीबारी में पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्करों की मौत हो गई और उनके पास से नशीले पदार्थों के 36 पैकेट बरामद हुए. ऐसा संदेह है कि इन पैकेट में हेरोइन है.

अब तक 439 आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं

जम्मू कश्मीर में आतंकियो के खिलाफ चल रहा अभियान तेजी से जारी है ताकि घाटी में शांति व्यवस्था बनी रह सके. हाल ही में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 (Article 370) को निरस्त करने के बाद अब तक 439 आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं. इस समयावधि में केंद्र शासित प्रदेश में  541 आतंकवादी घटनाएं दर्ज की गई.

कल दो आतंकियों का सफाया

दरअसल कल ही श्रीनगर शहर के जकुरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ हो गई जिसमें दो आतंकियों का सफाया किया गया था. मारे गए ये आतंकी  लश्कर- ए-तैयबा और TRF के सदस्य थे. इनके पास से तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल और कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है. वहीं मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान इखलाक हाजम के तौर पर हुई है. वह अनंतनाग के हसनपोरा में एचसी अली मोहम्मद की हालिया हत्या में भी शामिल था. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here