राजस्थान: लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित, विधानसभा अध्यक्ष से लेकर सीएम तक, जानें क्या बोले नेता

0
24

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 06 Feb 2022 03:53 PM IST

सार

विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी  ने स्वर कोकिला के निधन पर संवेदना  व्यक्त की। डॉक्टर जोशी ने कहां है उनका निधन सुरीले गायन के एक युग का अवसान है।

सीएम अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

सीएम अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

विस्तार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा है। राजस्थान सरकार ने भी भारत रत्न गायिका के अवसान पर छह और सात फरवरी को दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका एलान करते हुए कहा कि दो दिन सभी सरकारी इमारतों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इसके अलावा कोई भी राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ”महान गायक भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. वो भारत की सुरीली आवाज थीं, जिन्होंने अपने 7 दशकों से अधिक लंबे योगदान में भारतीय संगीत को समृद्ध बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।” उन्होंने कहा कि, उनका निधन संगीत की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। भगवान उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को शक्ति दे। उसकी आत्मा को शांति मिले।

उधर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी  ने स्वर कोकिला के निधन पर संवेदना  व्यक्त की। डॉक्टर जोशी ने कहां है उनका निधन सुरीले गायन के एक युग का अवसान है। उन्होंने  परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों और करोड़ों प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की कामना की है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, ”भारतीय पार्श्वगायन की साम्राज्ञी, स्वर कोकिला ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक प्रखर देशभक्त थी, जिन्होंने अपनी संगीत साधना के माध्यम से हर हिंदुस्तानी के दिल में जगह बनाई थी। लता दीदी ने 7 दशकों तक करीब 30 हजार गानों के माध्यम से अपनी सुरीली आवाज का जादू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिखेरा है। करोड़ों देशवासियों की तरह मैं भी उनके गानों की प्रशंसक रही हूं। ईश्वर से कामना है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति व उनके चाहने वालों को सम्बल प्रदान करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here