REET Paper Leak Case: रीट पेपर लीक मामले में भड़कीं वसुंधरा राजे, गहलोत सरकार पर साधा निशाना

0
19

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने राजस्थान एलिजिबिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) का पेपर लीक होने के मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए इस मुद्दे को उठाया। 

वसुंधरा ने इस मामले में एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘कोषागार में रखे प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र किसके कहने पर शिक्षा संकुल में रखे गए थे? कोचिंग संचालक स्ट्रांग रूम में कैसे पहुंचा? इससे साफ है कि पेपर लीक मामले के तार सरकार से जुड़े हुए हैं।’

उन्होंने कहा, ‘बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहले ही बता चुके हैं कि रीट का प्रश्न पत्र राजनीतिक दबाव में लीक किया गया।’ भाजपा नेता ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए और दोषियों को सजा देनी चाहिए। बता दें कि रीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का गठन किया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here