राजस्थान: मकान पर छापा मारकर पुलिस ने चार किलो अफीम और 88 किलो डोडा पोस्त किया जब्त, एक गिरफ्तार

0
24

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:41 PM IST

सार

जिला स्पेशल टीम की सूचना पर सांगड थाना पुलिस ने मुलाना गांव में स्थित एक मकान पर मारा, यहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया है। 

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

जिला पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर मादक पदार्थों की बड़ी खेप जब्त की है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। जिला स्पेशल टीम की सूचना पर सांगड थाना पुलिस ने मुलाना गांव में स्थित एक मकान पर छापा मारा, यहां से चार किलो 375 ग्राम अफीम और 88 किलो 240 ग्राम डोडा पोस्त सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। 

जैसलमेर एसपी भंवर सिंह नाथावत ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए  जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) को टास्क दिया गया है। डीएसटी की सूचना पर थानाधिकारी सांगड सुखदेव चारण ने टीम के साथ मुलाना गांव में गंगा सिंह पुत्र खुमाण सिंह राजपूत के मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने यहां से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here