न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:59 PM IST
सार
अखिल भारतीय सर्व भाट महासभा के अध्यक्ष ने कहा नेहा ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से एक जाति विशेष का नाम लेकर घृणा और नफरत फैलाने का कार्य किया है।
बिहार की लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ जिले में केस दर्ज हो गया है। अखिल भारतीय सर्व भाट महासभा ने शुक्रवार को जंक्शन थाने में नेहा के खिलाफ विभिन्न समाजों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की शिकायत की। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रताप भाट ने बताया कि बीते दिनों नेहा ने कई समाजों के लोगों को अपमानित करते हुए गलत शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने नेहा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रामप्रताप ने कहा कि नेहा लोकगायिका होने के साथ-साथ यूट्यूबर हैं, उनके लाखों फॉलॉवरस हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से एक जाति विशेष का नाम लेकर घृणा और नफरत फैलाने का कार्य किया है। इससे लोगों में असंतोष फैला है। उन्होंने कहा कि नेहा गलत तथ्यों के आधार पर झूठी शोहरत हासिल करना चाहती हैं। इसके लिए वे एक जाति वर्ग और धर्म को अपमानित कर रही हैं। महासभा सहित सर्व समाज ने नेहा के खिलाफ जाति विशेष के लिए अभद्र टिप्पणी कर अपमानित करने और समाज में उनकी छवि खराब करने मुकदमा दर्ज करा कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।