अमेरिका में व्‍याप्‍त गन कल्‍चर और इससे होने वाली हिंसा को कम करने के लिए अब उठाए जाएंगे ये बड़े कदम – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

अमेरिका में फैले गन कल्‍चर और इससे होने वाली हिंसा से देश का हर राष्‍ट्रपति परेशान रहा है। इसके बाद भी इसको कम करने के लिए जो कदम उठाए जाने चाहिए थे वो नहीं उठाए गए हैं। लेकिन अब राष्‍ट्रपति बाइडन ने गन कल्‍चर और इससे होने वाली हिंसा को रोकने या कम करने के लिए बड़े कदम उठाने का एलान कर दिया है। गुरुवार को उन्‍होंने कहा कि आज से कानून मंत्राल इंटेंसिफाई नेशनल घोस्‍ट गन एनफोर्समेंट इनिशिएटिव की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत अपराधियों को हथियारों का इस्‍तेमाल करने से रोका जाएगा। उन्‍होंने ये बात न्‍यूयार्क में अधिकारियों से हुई बैठक के दौरान कही।

उन्‍होंने इसके लिए एटार्नी जनरल मैरिक गारलैंड को ये आदेश भी दिया है कि वो इस संबंध में देश के सभी एटार्नियों को बता दें कि ये उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। देश में फैले गन कल्‍चर को खत्‍म करना होगा। इस बारे में व्‍हाइट हाउस ने भी एक अलग से बयान जारी कर कहा है कि बाइडन सरकार राज्‍यों की इस संबंध में पूरी मदद करेगी और उनका पूरा साथ देगी, जिससे वो कानून का पालन सही से करवा पाएंगे। इस बयान में कहा गया है कि देश में व्‍याप्‍त हिंसा की बड़ी वजह देश में फैला गन कल्‍चर ही है। आपको बता दें कि हर वर्ष अमेरिका में गन कल्‍चर की वजह से हुई हिंसा में सैकड़ों लोग मारे जाते हैं।

बाइडन प्रशासन ने यहां तक कहा है कि वो इसको कम करने के लिए अतिरिक्‍त अधिकारियों की व्‍यवस्‍था भी करेंगे। इनकी मदद से इस काम को तेजी से किया जा सकेगा और इस तरह की हिंसा को रोकने में इससे मदद मिलेगी। इस बयान में आयरन पाइपलाइन के जरिए आने वाले हथियारों की भी बात कही गई है। आयरन पाइपलाइन का अर्थ है कि गैरकानूनी रूप से देश में लाए जाने वाले हथियार जो तस्‍करी के जरिए देश में विभिन्‍न माध्‍यमों के जरिए लाए जाते हैं। बयान में कहा गया है कि इस तरह के हथियार पूरे देश में मौजूद हैं। इस तरह के हथियारों से देश में हिंसा फैलाई जाती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here