केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने RLD चीफ जयंत चौधरी के बयान पर निशाना साधते हुए लगाया ये आरोप – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने भाजपा सांसद हेमा मालिनी का अनादर कर महिलाओं का अपमान किया है. मथुरा में मंगलवार को एक रैली को संबोधित करते हुए चौधरी ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनके उम्मीदवारों में से एक को तोड़ने की कोशिश कर रही है और उन्होंने जिले से लोकसभा सांसद मालिनी का हवाला दिया.

चौधरी ने रैली में कहा, ‘‘उन्होंने कहा योगेश हमारी पार्टी में शामिल हो जाओ और हम आपको हेमा मालिनी बना देंगे और मुझे नहीं पता कि वे मेरे लिए भी किस तरह की बातें कह रहे हैं. उन्हें हमसे कोई प्यार या स्नेह नहीं है. मैं कहना चाहता हूं कि आपको क्या मिलेगा मुझे खुश करके, मैं हेमा मालिनी नहीं बनना चाहता.’’

ठाकुर ने चौधरी की आलोचना की

मालिनी ने अभी तक रालोद प्रमुख की टिप्पणी का जवाब नहीं दिया है, हालांकि भाजपा नेता ठाकुर ने चौधरी की आलोचना की और कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए. ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जयंत जी, हेमा मालिनी जी देश की एक बेहतरीन राजनेता और अभिनेत्री हैं. भारतीय महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं, उन पर तंज कस करके उन पर कटाक्ष करके आप उन अनगिनत महिलाओं का अपमान कर रहे हैं जो अपनी पहचान बनाने के लिए प्रयासरत हैं.’’

जयंत को माफी मांगनी चाहिए- ठाकुर

ठाकुर ने कहा, ‘‘जयंत जी, आपको हेमा मालिनी बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. जनता ने आपको नकार कर हेमाजी को चुना तो वो उनकी काबिलियत पर उनसे जुड़ाव पर उनके काम पर. जयंत आपको माफी मांगनी चाहिए.’’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here