जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:30 PM IST
सार
Rajasthan Teacher Recruitment: राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में रीट में सफल उम्मीदवार हीं आवेदन कर सकते हैं।
ख़बर सुनें
विस्तार
Rajasthan Teacher Recruitment: रीट प्रमाणता जरूरी
राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में रीट का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इस भर्ती के माध्यम से कुल 32 हजार रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें 15, 500 पद प्राथमिक शिक्षक और 16,500 पद उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए है।
Rajasthan Teacher Recruitment: राजस्थान शिक्षक भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 10 जनवरी, 2022
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 9 फरवरी, 2022
Rajasthan Teacher Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
राजस्थान शिक्षक भर्ती में प्राथमिक शिक्षक के पदों पर आवेदन के लिए 12वीं पास (50 फीसदी अंक) और एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा का होना जरूरी है। वहीं, उच्च प्राथमिक शिक्षक के पदों पर आवेदन के लिए स्नातक के साथ में डिप्लोमा जरूरी है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य जरूरी जानकारी और योग्यताओं के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Teacher Recruitment: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके रीट स्कोरकार्ड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 2 साल की परिवीक्षा के लिए होगी। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 23 हजार 700 रुपये का वेतन मिलेगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















