मायावती के जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, 61 नामों का किया ऐलान – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की तरफ से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए उम्मीदवारों के एक और सूची जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में 61 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. उम्मीदवारों की इस सूची में अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़ सुल्तानपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच श्रावस्ती और गोंडा से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है.

बसपा ने अमेठी से रागिनी तिवारी, बहराइट से नईम अहम खान, श्रावस्ती से नीतू मिशअरा और गोण्डा से हाजी मोहम्मद जकी को टिकट दिया है. इसके अनुसार, सलोन से स्वाति सिंह कठेरिया, तिलोई से हरिवंश कुमार दुबे, जगदीशपुर से जितेंद्र कुमार सरोज और गौरीगंज से रामलखन शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारा गया है. बता दें कि इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 4 प्रत्याशियों की एक छोटी सूची जारी की थी. इसमें 2 सीटों का जिक्र था, जहां पहले घोषित किए गए प्रत्याशियों को बदल दिया गया था. 

इस लिस्ट में कासगंज से मोहम्मद आरिफ, पीलीभीत से शाने अली, लखीमपुर खीरी जनपद की निघासन सीट से डॉ. आर ए उस्मानी और कस्ता (आरक्षित) से हेमवती राज को प्रत्याशी बनाया गया है. बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होंगे. यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि परिणाम 10 मार्च को आएंगे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here