Under19 world cup के पहले सेमीफाइनल के प्लेइंग इलेवन पर नजर, किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

नई दिल्ली, अंडर 19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में आज अफगानिस्तान की टीम का सामना इंग्लैंड की टीम के साथ होने जा रहा है। यह मैच पूर्व चैंपियन टीम और पहली बार फाइनल में पहुंचने की उम्मीद रखने वाली टीमों के बीच है। इंग्लिश टीम की कप्तानी टाम प्रेस्ट के हाथों में होगी जबकि अफगानी टीम की कमान सुलेमान सफी के हाथ होगी। इस मैच से पहले हम जान लेते हैं आज के इस अहम मुकाबले में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है दोनों टीमें।

अफगानिस्तान की टीम अंडर-19 विश्व कप के लिए देर से पहुंची, जिसके बाद आइसीसी को उसके ग्रुप चरण के मुकाबलों का कार्यक्रम बदलना पड़ा, लेकिन अफगान टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर इस फैसले को सही साबित किया। अब अफगान टीम मंगलवार को इंग्लैंड को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचना चाहेगी। अफगानिस्तान की टीम ने सिर्फ दूसरी बार अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले 2018 में न्यूजीलैंड में भी टीम अंतिम चार में पहुंची थी।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इेलवन

इंग्लैंड अंडर 19:

जार्ज थॉमस, जैकब बेथेल, टाम प्रेस्ट (कप्तान), जेम्स रेव, विलियम लक्सटन, जार्ज बेल, रेहान अहमद, एलेक्स हार्टन (विकेटकीपर), जेम्स सेल्स, टाम एस्पिनवाल, जोशुआ बायडेन

अफगानिस्तान अंडर 19:

नांगेलिया खरोटे, बिलाल सईदी, अल्लाह नूर, सुलेमान सफी (कप्तान), एजाज अहमदजई, अब्दुल हादी, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), इजहारुलहक नवीद, नूर अहमद, बिलाल सामी, नवीद जादरान

जानें- कब, कहां और कैसे इस रोमांचक मुकाबला का लाइव टेलिकास्ट और स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

इंग्लैंड अंडर -19 क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान अंडर -19 क्रिकेट टीम का सेमीफ़ाइनल मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड अंडर -19 क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान अंडर -19 क्रिकेट टीम के सेमी-फाइनल मैच मंगलवार 1 फरवरी को खेला जाएगा।

इंग्लैंड अंडर -19 क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान अंडर -19 क्रिकेट टीम के सेमी-फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड अंडर -19 क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान अंडर -19 क्रिकेट टीम के सेमी-फाइनल मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड अंडर -19 क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान अंडर -19 क्रिकेट टीम के सेमी-फाइनल मैच किस समय शुरू होगा?

इंग्लैंड अंडर -19 क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान अंडर -19 क्रिकेट टीम के सेमी-फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 06:30 बजे से शुरू होगा।

इंग्लैंड अंडर -19 क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान अंडर -19 क्रिकेट टीम के सेमी-फाइनल मैच का प्रसारण कौन से टीवी चैनल पर होगा?

इंग्लैंड अंडर -19 क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान अंडर -19 क्रिकेट टीम के सेमी-फाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

इंग्लैंड अंडर -19 क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान अंडर -19 क्रिकेट टीम के सेमी-फाइनल मैच की आनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?

इंग्लैंड अंडर -19 क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान अंडर -19 क्रिकेट टीम के सेमी-फाइनल मैच का हाटस्टार ऐप पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here