ED के संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह का VRS मंजूर, भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) की अपील स्वीकार कर ली गई है. राजेश्वर सिंह ने ट्विटर पर इस संबंध में जानकारी दी है. उनके ट्वीट के बाद अटकलें है कि वे भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. राजेश्वर सिंह ने Tweet करते हुए लिखा कि 24 सालों का यह कारवां आज एक पड़ाव पर रुक गया है.

उन्होंने लिखा कि मैं देश के पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री सीतारमण, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, ED के निदेशक एसके मिश्रा और उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रति आभार प्रकट करता हूं कि इतने वर्षों तक इन संस्थाओं के साथ कार्य करते हुए बहुत कुछ सीखने को मिला. मैं आप सभी महानुभावों एवं संस्थाओं को यह विश्वास दिलाता हूं कि आपकी दी हुई शिक्षा का सदुपयोग मैं जनता की सेवा व देश की अखंडता सुरक्षित करने में करूंगा.

राजेश्वर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज ही (31 जनवरी) VRS मंजूर हुआ है, आगे की क्या रणनीति है, इस पर बाद में बात करूंगा. ED में संयुक्त निदेशक के पद से VRS लेकर जल्द सियासी पारी की शुरुआत करने वाले राजेश्वर सिंह 1996 बैच के PPS अधिकारी हैं. राजेश्वर उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी SP रैंक के पद पर भी रह चुके हैं. उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से भी जाना जाता था. 2009 में इनकी तैनाती ED में हुई जहां कई बड़े मामलों को राजेश्वर सिंह ने हैंडल किया.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here