उत्तराखंड में मौसम विभाग ने तीन और चार फरवरी को बारिश- बर्फबारी की जताई आशंका – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

चुनावी प्रचार में मौसम खलल डाल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य में तीन और चार फरवरी को बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दो फरवरी को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होगी।

जबकि, मैदानी जिलों समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार दो फरवरी को चमोली उत्तरकाशी पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तीन फरवरी को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में गरज के साथ बारिश ओलावृष्टि या बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पांच से बारिश में कमी
चार फरवरी को नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ओलावृष्टि, बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। पांच को छह फरवरी को बारिश में कमी आएगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here