सर्दी में खांसी से निजात पाने के लिए शहद और भुनी लौंग का करें सेवन – 24×7 Khabre Fatafat

0
63

सर्दियों का मौसम जारी है और इस मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है. यही वजह है कि इस मौसम में अधिकतर लोग सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम जैसे रोगों से पीड़ित रहते हैं. वहीं सर्दियों में खांसी बहुत बड़ी मुसीबत बन जाती है और खासकर अस्थमा के मरीजों के लिए. वहीं खांसी का इलाज समय पर ना किया जाए तो बड़ी मुसीबत पैदा हो सकती है.

खांसी कोरोना का एक आम लक्षण भी है. यही वजह है कि इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है. खांसी से आप घरेलू उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं. इसके लिए आप भुनी हुई लौंग और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि शहद और भुनी लौंग के मिश्रण का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

खांसी में कैसे मदद करती है भुनी लौंग- लौंग में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. जो कि अन्य फल-सब्जियों के अनुपात में अधिक होता है. इसलिए लौंग खांसी और कई अन्य बीमारियों के लिए अच्छा है.

खांसी के लिए शहद- बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता आ रहा है. शहद रात में होने वाली किसी भी तरह की खांसी को कम करता है और नींद में सुधार करता है.

कैसे करें लौंग और शहद का इस्तेमाल- काली खांसी, सूखी खांसी और गीली खांसी से राहत पाने के लिए यह मिश्रण कामयाब हो सकता है. इससे सिर्फ खांसी से नहीं बल्कि गले में खारश, सर्दी, जुकाम और बंद नाक से भी आराम मिल सकता है. इसके लिए आपको चार या पांच लौंग लेकर तवें पर रोस्टेड कर लें. सोने से पहले इसे एक चम्मच शहद के साथ खा लें. कई दिनों तक ऐसा करने से आपको जल्दी आराम मिल सकता है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here