उत्तराखंड में चार दिन प्रचार में मौसम डालेगा खलल, बारिश-बर्फबारी की आशंका – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम दो से पांच फरवरी तक चुनाव प्रचार में खलल डालने जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि, इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो फरवरी को उत्तरकाशी चमोली, पिथौरागढ,़ रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी संभावना है। जबकि, मैदानी जिलों में कोहरा छाने के आसार हैं। 

तीन फरवरी को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों और कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर जिले में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। चार और पांच फरवरी को भी मौसम में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। सिंह ने बताया कि, आज देहरादून में सुबह, शाम धुंध छाने की संभावना है। जबकि दिन में धूप खिली रहेगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here