यूपी: कानपुर में बेकाबू हुई इलेक्ट्रिक बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, पांच की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार रात बड़ी घटना घटी. दरअसल घंटाघर से टाटमिल चौराहे की ओर जा रही एक इलेक्ट्रिक बस बेकाबू हो गई और कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई. घटना टाट मिल चौराहे के पास रात करीब 11:30 बजे की है.

वहीं हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई. पूर्वी कानपुर के डीसीपी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भेजी गई. इस दुर्घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घयल हुए. उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि पुलिस बस चला रहे ड्राइवर की तलाश और राहत कार्य में जुटी है.

ड्राइवर से हुई गलती 

शुरुआती जांच में पता चला है कि इस पूरे घटना में बस ड्राइवर से गलती हुई है. फिलहाल पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. वहीं इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ केविंद ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा, ‘कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है. इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हू.’

प्रियंका गांधी वाड्रा जताया शोक

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उस घटना पर शोक जताते हुए लिखा, ‘कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले.

वहीं योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, ‘कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. परमपिता दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें. घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं.’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here