देश में कोरोना के नए केस में 10% की कमी, 24 घंटे में मिले 29918 संक्रमित – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

कोरोना के नए मामलों में रविवार के मुकाबले 10 फीसदी की लगातार गिरावट आई है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 2 लाख 9 हजार 918 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 959 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, इसी दौरान 2 लाख 62 हजार 628 मरीज ठीक हुए हैं. इसके बाद देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 18 लाख 31 हजार 318 हो गई है. पॉजिटिविटी रेट 15.77 फीसदी हो गया है. अब तक कुल 166 करोड़ वैक्सीनेशन किया जा चुका है. इससे पहले रविवार को देश में एक दिन में 2 लाख 35 हजार 532 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 08 लाख 58 हजार 241 हो गयी थी.

राजस्थान में कोरोना 10 से ज्यादा मामले

राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,061 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 21 मरीजों मौत हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 10,061 नए संक्रमित मिले. आंकड़ों के अनुसार रविवार को राज्य में 12,600 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 72,289 मामले उपचाराधीन हैं. विभाग के अनुसार इस संक्रमण से 21 मौत हुयी है जिसके बाद राज्य में इस घातक संक्रमण में अब तक कुल मिलाकर 9,245 लोगों की मौत हो चुकी है.

मध्य प्रदेश में कोरोना के 9 से ज्यादा नए मामले

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,305 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले बढ़कर 9,59,439 हो गए. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में महामारी की वजह से नौ लोगों की मौत हुई है. इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,616 लोग संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं.

उन्होंने कहा कि रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 1,936 और भोपाल में 1,784 नए मामले दर्ज किए गए. ये दोनों जिले इस संक्रामक रोग से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 63,297 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 12,041 लोग संक्रमण से उबरे हैं. अबतक 8,88,526 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में रविवार को 38,083 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और टीके की अब तक कुल 10,93,13,308 खुराकें दी जा चुकी हैं.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 22 हजार 444 नये मामले

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,444 नये मामले सामने आये, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 77,05,969 हो गयी है. नये संक्रमितों में पांच ओमीक्रोन के मामले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी. विभाग से प्राप्त आंकड़ों में कहा गया है कि राज्य में 50 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,42,572 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामलों में पांच मामले ओमीक्रोन से संक्रमण के हैं जिसके बाद इस घातक स्वरूप से संक्रमितों की कुल संख्या 3130 हो गयी है.

केरल में कोविड के 51 हजार 570 नए मामले

केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,570 नए मामले सामने आए, जबकि कर्नाटक में कोविड-19 के 28,264 मामलों की पुष्टि हुई तथा 68 लोगों की मौत हो गई. वहीं, तेलंगाना में संक्रमण के 2484 नए मामले सामने आए हैं तथा एक और मरीज की मौत हो गई. तिरुवनंतपुरम में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि केरल में नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 59,83,515 हो गए हैं. विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में महामारी से राज्य में 14 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मृतक संख्या 53,666 हो गई है. उसने बताया कि केरल में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,54,595 है जबकि 55,74,535 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. राज्य में बीते कुछ दिनों से संक्रमण के मामले 50 हजार से ज्यादा आ रहे हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here