सुबह खाली पेट चाय पीने से होते है ये नुकसान – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

चाय (Tea) पीना एक नशे जैसा है और कुछ लोगों को तो चाय की ऐसी लत होती है कि वह एक दिन में कई कप चाय पीते है। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो बेड-टी (Bed-tea) कल्चर में रम चुके हैं। इसका मतलब है कि उन्हें सुबह सोकर उठते ही खाली पेट (Empty stomach) चाय चाहिये ही होती है, जो उनके दिन भर के लिए काफी हो जाती है। इस लिस्ट में शहर से लेकर गांव तक के लोग शामिल हैं जो सुबह उठते ही चाय पीते हैं। हालाँकि सुबह उठते ही खली पेट चाय पीने के कई नुकसान हैं और आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

थकान और चिड़चिड़ापन- अगर आप भी यह मानते हैं कि सुबह खाली पेट चाय पीने से चुस्ती-फुर्ती और ताज़गी आती है। हालाँकि ऐसा नहीं है बल्कि सुबह चाय पीने से सारा दिन थकान से भरा हो जाता है। इसी के साथ आपके मूड में भी इससे चिड़चिड़ापन आ सकता है।

घबराहट और मिचली आना- सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीने से आपको मिचली और घबराहट की समस्या भी आ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पेट में बाइल-जूस के बनने और उसके काम करने की प्रक्रिया पर असर पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिये सुबह खाली पेट चाय ना लें।

पाचन-तंत्र की समस्याएं– खाली पेट चाय पीने से पेट में पाये जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचता है ।इस वजह से अपने पाचन-तंत्र को सही रखने के लिए भी हमें खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिये।

ज्यादा यूरिन आने की समस्या- सुबह खाली पेट चाय पी लेने से ज्यादा यूरिन आने की दिक्कत होती है क्योंकि चाय में डाईयूरेटिक तत्व पाये जाते हैं। जो मूत्रनिर्माण की प्रक्रिया तेज कर देते हैं।

मुंह से दुर्गंध आना- सुबह खाली पेट चाय पीने से हमें एसिडिटी और मुंह से दुर्गंध आने की समस्या भी हो सकती है। इस वजह से अगर हो सके खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिये।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here