बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हुई कोरोना पॉजिटिव – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

कोरोना के मामले तेजी से और लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस लिस्ट में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स भी शामिल है। कई सेलेब्स कोरोना संक्रमण से नहीं बच पाए हैं। अब इसी लिस्ट में नाम शामिल हुआ है बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का। काजोल भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं, जिसके चलते अदाकारा सबसे अलग हैं। इस बारे में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उनके इस पोस्ट के आते ही फैंस ने काजोल से अपना ध्यान रखने और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आप देख सकते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपनी बेटी न्यासा की तस्वीर शेयर करते हुए कोरोना पॉजिटिव की खबर दी है।

जी दरअसल काजोल ने एक पोस्ट कर लिखा है, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं। मैं नहीं चाहती क‍ि कोई रूडोल्फ की तरह मेरी ऐसी नाक देखें तो चलिए दुनिया की सबसे प्यारी मुस्कान को देखते हैं।’ इस पोस्ट में काजोल ने बताया कि वह अपनी बेटी न्यासा को बहुत मिस कर रही हैं। वहीं काजोल की इस पोस्ट पर सभी उनकी रिकवरी को लेकर दुआएं कर रहे हैं। आप देख सकते हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने काजोल की बेटी न्यासा को स्टनिंग बताया है। इस तस्वीर में न्यासा हाथ में मेहंदी लगाए अपनी रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए वाकई खूबसूरत लग रही हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में थीं।

जी दरअसल न्यासा की पढ़ाई के चलते काजोल उनके साथ वहीं ठहरी हुईं थीं, हालांकि इस दौरान काजोल को कई बार मुंबई में भी स्पॉट किया गया है। फिलहाल कोरोना की चपेट में आने के बाद काजोल अकेली हैं और उन्हें घरवालों की याद आ रही है। काजोल से पहले कई बॉलीवुड और टीवी एक्टर्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, इस लिस्ट में जॉन अब्राहम, मृणाल ठाकुर, एकता कपूर, नकुल मेहता, नोरा फतेही, करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स शामिल रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here