पिट्सबर्ग में पुल ढहने से इतने लोग घायल, राष्ट्रपति जो बाइडन ने की जांच – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

पिट्सबर्ग, अमेरिका के  पिट्सबर्ग में शुक्रवार तड़के दो लेन का एक पुल ढह गया जिसमें दस लोग जख्मी हैं। और गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया जिससे इलाके में गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद गैस लाइन काट दी गई । घायलों की मदद के लिए रेड क्रास से संपर्क किया गया। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बचावकर्मियों की टीम पहुंच गई और करीब 150 फीट (46 मीटर) नीचे जाकर बचाव का काम शुरू कर दिया। बता दें कि वहां मौजूद लोगों ने भी इसमें मदद की और  एक लटकती बस से कई लोगों को बचाने में मदद करने के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई। अधिकारियों के अनुसार पुल ढहने से कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं लेकिन किसी की जान नहीं गई।

यह हादसा राष्ट्रपति जो बाइडन के अपने एक हजार अरब डालर  के बुनियादी ढांचे के विधेयक के लिए दबाव बनाने के लिए शहर का दौरा करने से कुछ घंटे पहले हुआ। जिस बुनियादी ढांचा विधेयक के लिए बाइडन प्रयासरत हैं उसमें पुल का रख रखाव का काम भी शामिल है।  पुलिस ने बताया कि फ्रिक पार्क में फोर्ब्स  एवेन्यू पर फर्न हालो क्रीक  (छोटी नदी) के ऊपर बना पुल का हिस्सा सुबह लगभग छह बजे ढह कर नीचे आ गया। घटनास्थल की एक तस्वीर में एक यात्री बस को ढहे हुए पुल के एक हिस्से पर देखा जा सकता था।

व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है, ‘हमारी टीम राज्य और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है क्योंकि वे दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी इकट्ठा करना जारी रखते हैं।’ इसमें कहा गया, ‘राष्ट्रपति घटनास्थल पर वाहनों में फंसे लोगों और चालकों की मदद के लिये सबसे पहले पहुंचे लोगों के प्रति आभारी हैं।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here