पं बंगाल के बर्दवान मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में लगी आग, एक मरीज की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

पश्चिम बंगाल में बर्दवान मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में सुबह आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 1 महिला मरीज की मौत हो गई. हालांकि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन पेशेंट की मौत से अन्य मरीजों और रिश्तेदारों में दहशत का माहौल है. अधिकारियों ने बताया कि आग किस वजह से लगी है इसका पता लगाने और मामले की जांच के लिए 5 सदस्य गठित की गई है.

फिलहाल COVID वार्ड को सील कर दिया गया है. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि हॉस्पिटल के राधारानी वार्ड में शनिवार तड़के आग लग गई. कोरोना महामारी फैलने के बाद से इस वार्ड को कोविड के इलाज के लिए एक विशेष वार्ड में बदल दिया गया था. उन्होंने बताया कि आग देखकर शुरुआत में तो मरीजों के परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन जल्द ही एक फायर टेंडर को बुलाया गया और पुलिस मौके पर पहुंची.

एक घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

वहीं एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया. हालांकि अस्पताल ने अपनी ओर से किसी भी विफलता को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, लेकिन कारण का पता लगाने के लिए पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है. बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य प्रबीर सेनगुप्ता ने इंडिया टुडे को बताया कि एक फोरेंसिक जांच भी की जाएगी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here