भोगनीपुर सीट से पूर्व सांसद राकेश सचान बने भाजपा प्रत्याशी, जानकारी मिलते ही प्रदेश सहप्रभारी के सामने हंगामा – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

UP Vidhan sabha Chunav 2022: जिले की भोगनीपुर सीट से पूर्व सांसद राकेश सचान को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा जिला कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सहप्रभारी सुधीर गुप्ता के सामने हंगामा किया। भोगनीपुर से विधायक विनोद कटियार के समर्थकों के साथ ही भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता भी विरोध पर उतर आए और राकेश सचान को हराने के साथ ही इस्तीफा देने की बात कहने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि विधायक विनोद कटियार का टिकट काटकर बाहरी व्यक्ति को देना उचित नहीं है। अगर पार्टी ने अपना निर्णय नहीं बदला तो कार्यकर्ता राकेश सचान को हराने का काम करेंगे।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले राकेश सचान ने वर्ष 2009 में फतेहपुर सीट से समाजवादी पार्टी से लोकसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद 2019 में टिकट ना मिलने पर नाराज होकर वह सपा की साइकिल से उतर गए थे और समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के सामने हार का सामना करना पड़ा था। अब जब उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here