पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से किया नामांकन, कहा-ठप है विकास – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करा दिया है। सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि वह लालकुआं वालों के दिल में है। इसी वजह से वह यहां आए हैं। भाजपा कभी भी लोगों को अपने दिल में नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि विकास ठप है। जनहित के कोई भी काम नहीं हुए। 

यशपाल, दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा के साथ पहुंचे 

हरीश रावत नामांकन कराने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व हरेंद्र बोरा के साथ पहुंचे।

हरीश रावत के आने से हाट सीट हुई लालकुआं

पूर्व मुख्यमंत्री के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने से यह सीट हॉट हो गई है। मुकाबला रोमांचक हो गया है। जहाँ कांग्रेस से बड़ा चेहरा मैदान में है तो वहीं भाजपा से जिला पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट मैदान में हैं। 

संध्या ने भी कराया नामांकन

लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पहले संध्या डालाकोटी को टिकट दिया था लेकिन उसके बाद टिकट काट कर पूर्व सीएम हरीश रावत को दे दिया। पूर्व सीएम के बाद संध्या डालाकोटी ने भी निर्दलीय नामांकन करा दिया है। 

हाईकमान का आदेश सभी को मानना होगा

बागी होकर संध्या डालाकोटी के चुनाव लड़ने के मामले में सीएम हरीश रावत ने कहा कि  न मैं टिकट देने वाला हूं न मैं काटने वाला हूं। पार्टी हाईकमान का जो भी आदेश है उसे सभी को मानना होता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here