अगले महीने की 12 और 13 तारीख को होने वाला है IPL Mega Auction, पढ़े पूरी खबर – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) अगले महीने की 12 और 13 तारीख होने वाला है. इस साल मेगा ऑक्शन धमाकेदार होगा क्योंकि इस बार 8 नहीं बल्कि 10 टीमें नीलामी में शामिल होने वाली हैं. इसी बीच पिछले सीजन आरसीबी के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के हाथों मेगा ऑक्शन से पहले चांदी लग गई है. मैक्सवेल ने ऑक्शन से ठीक पहले एक टीम के लिए अनुबंध साइन किया है. 

इस टीम में शामिल हुए मैक्सवेल   

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के स्पेशलिस्ट और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने शुक्रवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) की टीम मेलबर्न स्टार्स के साथ चार साल का करार किया है. इस करार के बाद 33 वर्षीय मैक्सवेल बीबीएल-15 के अंत तक मेलबर्न स्टार्स के साथ बने रहेंगे. इस नए करार के बाद मैक्सवेल ने कहा कि वह क्लब के साथ फिर से जुड़ने को लेकर रोमांचित हैं.

मैक्सवेल भी बेहद खुश

मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने कहा, ‘मैं एक और चार सीजन के लिए स्टार्स के साथ प्रतिबद्ध होने के लिए रोमांचित हूं. मैं स्टार्स में एक बीबीएल खिताब जीतना चाहता हूं और मेरा मानना है कि हमारे पास अच्छी टीम है. मेलबर्न स्टार्स एक दशक से मेरे जीवन का हिस्सा रहा हैं और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि हम बीबीएल-12 और उससे आगे क्या हासिल कर सकते हैं.’

बीबीएल में किया है कमाल

मैक्सवेल (Glenn Maxwell) बीबीएल में एक मार्की खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने 2012/13 में अपने डेब्यू के बाद से प्रतियोगिता के हर सत्र में भाग लिया है. मैक्सवेल बिग बैश लीग (बीबीएल) में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और इस साल बीबीएल-11 के अंतिम दौर में उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों (सिर्फ 41 गेंदों में 100 रन) से नाबाद 154 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी. मैक्सवेल पिछले चार सीजन से स्टार्स की कप्तानी कर रहे हैं और इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स (पुराना नाम- किंग्स इलेवन पंजाब) की कप्तानी कर चुके हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here