बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में बनवाया अपना आलीशान बंगला, खुद ही किया इंटीरियर डिजाइन… – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। उनके अदाकारी का हुनर उन्हें किसी भी करैक्टर में ढलने की स्पेशल स्किल देता है। नवाजुद्दीन का हर किरदार उनके दर्शकों के मन में अपनी छाप छोड़ जाता है। किसी भी जॉनर का किरदार हो, नवाजुद्दीन उसे पूरी तरह से अपना बना लेते हैं। अपने काम से सुर्खिया बटोरने वाले नवाजुद्दीन एक बार फिर से चर्चा में आ गए है, लेकिन इस बार वह अपनी एक्टिंग के लिए नही बल्कि नए घर के लिए खबरों में है।

हाल ही में नवाजुद्दीन ने अपना आलीशान बंगला मुंबई में बनवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बंगले की खास बात यह है कि इसका लुक एक्टर के गांव बुढ़ाना वाले घर से इंस्पायर्ड है। जिसे नवाजुद्दीन ने खुद इंटीरियर डिजाइन किया है। उनके इस बंगले को तैयार होने में पूरे तीन साल लगे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तकरीबन दस सालों से सक्रिए एक्टर ने अखिरकार सपनों के शहर मुंबई में अपना घर बना लिया है। जो किसी आलीशान महल ले कम नही है। अपने इस भव्य व्हाइट मैंशन का नाम नवाजुद्दीन ने अपने पिता के नाम पर ‘नवाब’ रखा है। बता दें कि उनके पिता का नाम नवाबुद्दीन सिद्दीकी है। नवाजुद्दीन के घर में बेहतरीन नक्काशी की गई है। चारों तरफ से सफेद रंग के बने इस आलीशान बंग्ले में काफी बड़ा बरामदा, शानदार छत और ओपन एरिया मौजूद है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2022 उनके लिए काफी बिजी होन वाला है। फैंस उनसे कई फिल्मों की उम्मीद कर सकते हैं। आने वाले प्रोजेक्ट्स में नवाजुद्दीन की पांच फिल्में लाइन अप है, सभी फिल्मों में अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेगा। जिनमें ‘नो लैंड्स मैन’, ‘टीकू वेड्स शिरू’, ‘अदभुत’, ‘हीरोपंती 2’ और ‘जोगिरा सारा रा रा’ शामिल है। इस वक्त नवाजुद्दीन कंगना रनौत की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर नजर आनेवाली हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here