Sambhar Lake: राज्यवर्धन राठौड़ ने दिखाया सांभर लेक का नजारा, स्पेशल ट्रेन की सवारी कर बताईं खासियतें 

0
19

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:42 PM IST

सार

राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि यह ट्रेन सिर्फ सांभर लेक में ही चलती है और सभी पर्यटकों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने इसकी खूबियां भी बताईं। 

सांभर लेक में राज्यवर्धन राठौड़

सांभर लेक में राज्यवर्धन राठौड़
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर में स्पेशल ट्रेन से सांभर लेकर का दौरा किया। अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान उन्होंने सांभर लेक का नजारा दिखाया। उन्होंने वीडियो ट्वीट कर बताया कि ग्रामीण जयपुर के इस लेक में करीब 5 लाख फ्लेमिंगो पक्षी आते हैं।  

 

इसके साथ ही उन्होंने इस स्पेशल ट्रेन की खूबियां भी बताईं जिसमें वह यात्रा कर रहे थे। राठौड़ ने बताया कि यह ट्रेन सिर्फ सांभर लेक में ही चलती है और सभी पर्यटकों के लिए उपलब्ध है। गुलाबी रंग की यह ट्रेन देखने में बेहद खूबसूरत है। उन्होंने इस ट्रेन को चलाने वाले ड्राइवरों और सहायकों से भी लोगों का परिचय करवाया। राठौड़ ने इन कर्मचारियों के साथ इस ट्रेन की यात्रा भी और देखा कि इसे किस तरह चलाया जाता है। 

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सांभर लेक के बिल्कुल बीचोंबीच जाती है। 80 हेक्टेयर इलाके में पानी भरा हुआ है। यहां लाखों की संख्या में फ्लेमिंगो पक्षी आते हैं। उन्होंने बताया कि पूरा पानी फ्लेमिंगो की वजह से गुलाबी नजर आता है। 

 

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here