यूपी चुनाव: ठा. बांके बिहारी मंदिर पहुंचे अमित शाह, जाएंगे गांव सतोहा भी – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

आगरा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुुरा पहुंच गए हैं। वे सबसे पहले वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे हैं। यहां पूजा अर्चना के बाद वे मथुरा में मतदाताओं का मन टटोलेंगे। वह मथुरा में प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा करेंगे, वहीं संगठन के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। गोवर्धन विधानसभा के गांव सतोहा में वह घर-घर जनसंपर्क भी करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह निर्धारित समय में कुछ विलंब से पवनहंस हैलीपैड पर उतरे, यहां से सीधे वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर रवाना हुए। मंदिर में उनके पहुंचने से पहले ही सुरक्षा बंदोबस्‍त पुख्‍ता कर दिए गए थे। जो गोस्वामी अमित शाह को पूजा करा रहे हैं, उनका सुबह कोविड टेस्ट कराया गया। इस समय मंदिर के अंदर पूजा चल रही है। इसके बाद मथुरा में गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा विद्या मंदिर में प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा करेंगे। यहां मतदाताओं से वह सीधा संवाद करेंगे। करीब एक घंटे तक संवाद के बाद मथुरा में चुनाव कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। गृह मंत्री अपराह्न तीन बजे गोवर्धन विधानसभा के गांव सतोहा में घर-घर जनसंपर्क करेंगे। करीब साढ़े तीन बजे वह दादरी के लिए रवाना होंगे। भाजपा महानगर संयोजक राजू यादव ने बताया कि गृह मंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here