गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

आज पूरे देश में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर हर साल की तरह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में देश की ताकत और संस्कृति की एक भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा.

देश में गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विपक्ष में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी समेत देश के कई नेताओं ने देश के नागरिकों को ट्विटर पर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद. 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि 73वें  गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उन्होंने लिखा कि आज हमारे लोकतंत्र के उत्सव का दिन है. आज हमारे संविधान में निहित विचारों, उसके मूल्यों को संजोने का अवसर है. मैं मेरे देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं. 

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने देश वासियों को संबोधित करते हुए ट्वीट किया कि सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन करता हूं. आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें. जय हिन्द. 

विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने देस वासियों को संबोधित करते हुए ट्वीट किया कि 1950 में गणतंत्र दिवस पर हमारे देश ने विश्वास के साथ सही दिशा में पहला क़दम बढ़ाया था. सत्य और समानता के उस पहले क़दम को मैं नमन करता हूं. सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस अवसर पर ट्वीट कर लिखा कि विश्व में भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है.  बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित यह संविधान हर भारतीय की उम्मीदों और आकांक्षाओं को समेटे हुए है. 

महान भारतीय गणराज्य के 73वें गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वहीं पड़ोसी देश नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here