AAP ने दस और सीटों पर प्रत्याशी किये घोषित, जानें कौन कहां लड़ रहा चुनाव – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

आम आदमी पार्टी ने दस और प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए हैं। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रत्याशियों की लिस्ट सार्वजनिक करते हुए, सभी को बधाई दी है। पार्टी की इस चौथी लिस्ट में बद्रीनाथ से भगवती प्रसाद मंडोली, कर्णप्रयाग से दयाल सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग से किशोरी नंदन डोभाल, नरेंद्रनगर से पुष्पा रावत, प्रतापनगर से सागर भंडारी, चकराता से दर्शन डोभाल, हरिद्वार से संजय सैनी, रुड़की से नरेश प्रिंस, पिथौरागढ़ से चंद्रप्रकाश पुन्हेड़ा और गंगोलीहाट से बबीता चंद के नाम शामिल है। इस तरह पार्टी अब तक 62 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।  

उक्रांद: प्रत्याशियों की चौथी सूची की जारी
यूकेडी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। चौथी सूची में भी सिर्फ पांच नाम घोषित किए गए हैं। मंगलवार को चौथी सूची के प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष काशीसिंह ऐरी ने कहा कि कोटद्वार सीट पर हिन्दू एकता आंदोलन पार्टी और उक्रांद मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उक्रांद ने हिन्दू एकता आंदोलन पार्टी के कैप्टन मुकेश रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है।  हरिप्रसाद लोहिया गंगोलीहाट, रवि वाल्मीकि हल्द्वानी, प्रवीण कुमार सैनी रानीपुर हरिद्वार, कस्वी लाल शाह थराली प्रत्याशी बनाए गए हैं। 

समाजवादी पार्टी: 10 प्रत्याशी और घोषित किए
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी की गई है। नरेन्द्रनगर से वीरेन्द्र सिंह, धनोल्टी से आजाद शाह , सहसपुर से अमित कुमार यादव, डोईवाला से  अनुराग कुकरेती, मसूरी से  संजय मल, हरिद्वार से डॉ. सरिता अग्रवाल, भेल रानीपुर से राव अखलाक, ज्वालापुर (अनुसूचित जाति) से  सनातन सोनकर, भगवानपुर से  विशम्भर सिंह, झबरेड़ा से कोमल रानी, मंगलौर से  शरद पांडेय और लक्सर से डॉ0 भगवान दास प्रत्याशी बनाए गए हैं। लोहाघाट से निशार खान, लालकुआं से  मनोज पाण्डे, भीमताल से  विक्रम सिंह बर्गली, रामनगर से  अब्दुल गफ्फार प्रत्याशी घोषित किये गए हैं। रुद्रपुर से  सत्यपाल ठकुराल तथा नानकमत्ता से  हजूरा सिंह राणा प्रत्याशी घोषित किये गए हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here