रेप के बाद बच्ची की हत्या!: 10 साल की मासूम को बेर खिलाने ले गया पड़ोसी, दुष्कर्म कर शव कुएं में फेंका

0
23

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:38 PM IST

सार

कुएं में शव मिलते ही आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर जाम भी लगाया

ख़बर सुनें

जिले के पिचावा गांव में 10 साल की बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी घर के बाहर खेल रही मासूम को बेर खिलाने के बहाने खेत पर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची की हालात खराब होने पर उसने हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को मासूम का शव कुएं से बाहर निकाला। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने गांव में हंगामा किया फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्ची घर नहीं पहुंची तो तलाश की शुरू 
जानकारी के अनुसार तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पिचावा गांव में एक 10 साल की नाबालिग सोमवार शाम को दो अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थी। शाम करीब 5 बजे पड़ोस में रहने वाला नरतपत सिंह (22) तीनों को बेर खिलाने के बहाने खेत पर ले गया। कुछ देर बाद उसने दो बच्चों को वापस भेज दिया, और मासूम को रोक लिया। काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढने निकले। बच्चों ने बताया कि नरपत के साथ वह खेत पर थी। परिजन और ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो वहां खून बिखरा हुआ था। यह देख सभी घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद तखतगढ़ एसएचओ राजेंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  

100 फीट गहरे कुएं से निकाला शव
पुलिस ने शक के आधार पर खेत पर बने करीब 100 फीट गहरे कुएं में शव की खोजबीन शुरू की। गोताखोरों ने सात-आठ घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार को मासूम का शव कुएं से बाहर निकाला। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से मौके पर ही पोस्टमॉर्टम करने की डिमांड और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। रास्ता रोक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। लोगों का गुस्सा देख एसपी राजन दुष्यंत, सुंमेरपुर विधायक जोराराम और पाली सांसद पीपी चौधरी भी परिजनों और ग्रामीणों से मिले। काफी देर समझाइश के बाद लोग शांत हुए। बाद में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here