पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:46 AM IST
राजस्थान पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
राजस्थान के अलवर जिले में शादी समारोह से लौट रहे तीन दलित सदस्यों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने शादी से लौट रहे दलितों के एक समूह को कथित तौर पर रोका और उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात मालाखेडा इलाके में शादी समारोह से लौट रहे एक वाहन को आरोपियों ने रोका और तीन लोगो के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि धक्का-मुक्की में उन्हें हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अभी तक इस मामलें में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















