साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज में मिली मात, कोच द्रविड़ ने की KL राहुल के कप्तानी की तारीफ – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

नई दिल्ली, भारतीय टीम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में केएल राहुल की कप्तानी में पहली बार खेलने उतरी थी। विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम की कमान दी थी। चोटिल होने की वजह से वह सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए और केएल राहुल को यह जिम्मेदारी दी गई। साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीती और क्लीन स्वीप किया। इस हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान का बचाव किया।

“मुझे लगता है कि उन्होंने काफी अच्छा काम किया। मैच में हारने वाली टीम के तौर पर खड़ा होना किसी भी कप्तान के लिए आसान नहीं होता है। उन्होंने अभी एक कप्तान के तौर पर महज शुरुआत ही की है।”

भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की थी। आखिरी मैच में सम्मान बचाने उतरी टीम इंडिया जीत के करीब पहुंची लेकिन रोमांचक मुकाबले में 4 रन से साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की। भारत की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ।

“वह इन सभी चीजों को सीखेंगे और कप्तानी को अमल में लाने में सबसे बड़ा भाग आपके खिलाड़ियों को हुनर का सही योगदान होता है और वो टीम जिसे आपको दिया गया है। हम वनडे में इन सभी चीजों में थोड़े कम रहे और मुझे लगता है कि उन्होंने अपना काम काफी अच्छे तरीके से किया। एक ऐसा खिलाड़ी जो अभी सीखते हुए आगे बढ़ रहा है और लगातार अपने आप में सुधार दर्शा रहा है और कप्तान के तौर पर तो बेहतर ही होते जा रहे हैं।”  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here