लखनऊ में IT ने कारोबारी अमित अग्रवाल के घर की छापेमारी, इतने करोड़ रुपये कैश बरामद – 24×7 Khabre Fatafat

0
36

लखनऊ: यूपी में विधान सभा चुनाव से पहले आईटी विभाग ने लखनऊ में कारोबारी अमित अग्रवाल पर बड़ी कार्रवाई की है. आईटी विभाग ने अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की. रेड के दौरान अब तक 3 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं.

बता दें कि आईटी विभाग ने लखनऊ में चार जगहों पर छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक खबर है कि आरोपी कारोबारी हवाला के लेन-देन में शामिल है.

जान लें कि इससे पहले आईटी विभाग ने कानपुर और कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें करीब 200 करोड़ रुपये बरामद हुए थे.

इसके अलावा कन्नौज में आईटी विभाग ने पुष्पराज जैन पम्पी के ठिकानों पर भी रेड की थी, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया था.

छापेमारी के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि हार के डर से बीजेपी रेड करवा रही है. बीजेपी ने केंद्रीय एजेंसियों से गठबंधन कर लिया है. जान लें कि पुष्पराज जैन पम्पी ने ही समाजवादी इत्र बनाया था, जिसे अखिलेश यादव ने खुद लॉन्च किया था.

हालांकि पुष्पराज जैन पम्पी ने साफ किया था कि पीयूष जैन और उनके बीच कोई संबंध नहीं है. वहीं तब सपा ने कहा था कि केंद्रीय एजेंसी पुष्पराज जैन पम्पी के घर जाने वाली थी और धोखे से अपने कारोबारी पीयूष जैन के घर पहुंच गई थी.

बता दें कि इनकम टैक्स और GST Intelligence की टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों से लगभग 200 करोड़ रुपये कैश, 23 किलोग्राम सोने की ईंटें, जिनकी कीमत करीब 11 करोड़ थी. 6 करोड़ रुपये का 600 किलोग्राम चंदन, 400 करोड़ रुपये की सम्पत्ति के दस्तावेज, 500 चाबियां, 109 ताले और 18 लॉकर बरामद किए थे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here